राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया में कार्यक्रम, PM मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दूसरे दिन सुबह 8 बजे नर्मदा जिले के केवडिया स्थित पहुंचे। उन्होंने यहां लौह पुरूष और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पटेल की यहां 182 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहा जाता है।

इसके बाद PM ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ कश्मीर में 370 को हटाए जाने पर भी बात की। साथ ही उन्होंने तेजी से बढ़ रही देश की विकास यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों पर भी हमला बोला।

तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग आज अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इन तुष्टीकरण करने वालों को आतंकवाद भी नहीं दिखता है। यह धड़ा अपने स्वार्थ के लिए देश की एकता पर चोट कर देश को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं, ये लोग आतंकियों को बचाने के लिए रात को अदालत तक खुलवाते हैं। हमें इन लोगों से सतर्क रहना है।

हमें सरदार पटेल आशीर्वाद दे रहे होंगे
बीते 9 वर्षों में देश ने देखा है कि जब सबका प्रयास होता है, तो कुछ भी असंभव नहीं होता। किसने सोचा था कि कभी कश्मीर आर्टिकल 370 से मुक्त भी हो सकता है। लेकिन, आज कश्मीर और देश के बीच आर्टिकल 370 की वह दीवार गिर चुकी है। सरदार पटेल जहां भी होंगे, इस बात को लेकर सबसे ज्यादा प्रसन्नता का अनुभव करते हुए हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे। आज कश्मीर के युवा भी खुली हवा में सांस ले रहे हैं और देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

गैर जरूरी कानूनों को हटाया जा रहा है
अमृतकाल में भारत ने गुलामी की मानसिकता को त्यागकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। हम विकास भी कर रहे हैं और अपनी विरासत का संरक्षण भी कर रहे हैं। भारत ने अपनी नौसेना के ध्वज पर लगे गुलामी के निशान को मिटा दिया है। गुलामी के दौर में बनाए गए गैर जरूरी कानूनों को भी हटाया जा रहा है। IPC की जगह भी भारतीय न्याय संहिता लाई जा रही है.

31 अक्टूबर राष्ट्रीयता के संचार का पर्व बना
भारत के लोगों ने अब गुलामी की मानसिकता को तोड़कर आगे बढ़ने का संकल्प ले लिया है। आज हमारी एकता सरदार पटेल के सपने को पूरा कर रही है। जिस तरह 15 अगस्त हमारे देश की स्वतंत्रता का और 26 जनवरी हमारे गणतंत्र के जयघोष का दिन है। उसी तरह 31 अक्टूबर का दिन राष्ट्रीयता के संचार का पर्व बन गया है।

देश के बेटे-बेटियां मेडल्स जीत रहे हैं
हमें गर्व है कि आज भारत चांद पर वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। हमें गर्व है कि आज भारत तेजस जेट से लेकर आईएनएस विक्रांत तक खुद बना रहा है। हमारे प्रोफेशनल्स दुनिया की कई अरबो-खरबों की कंपनियां चला रहे हैं। हमें गर्व है है देश के बेटे-बेटियां मेडल्स जीत रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

एयरटेल के शेयर ने रचा इतिहास;भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹10 लाख करोड़ के करीब

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल 10 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप पार करने वाली...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव;जानिए चांदी की क्या हैं कीमतें

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि! सोने की कीमतों में आज यानी 17 सितंबर को मामूली बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के...

धरती से 700 किमी ऊपर अंतरिक्ष में अरबपति ने की स्पेसवॉक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के पोलारिस डॉन मिशन में 12 सितंबर को 2 एस्ट्रोनॉट्स ने पृथ्वी से करीब...

धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ 100 दिन से अंतरिक्ष में फंसीं भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर ने इंटरनेशनल...

सी पी एम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भाकपा-माले ने अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा मनाई

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here