सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला,आरोपित ने अपने मित्र की पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा पहले उसका तलाक करवाया, फिर शादी से मुकर गया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां आरोपित ने अपने मित्र की पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा पहले उसका तलाक करवाया, फिर शादी से मुकर गया। इतना ही नहीं आरोपित से संबंध बनाने के दौरान महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि वह पति के साथ साल 2008 में एक किराए के कमरे में रहती थी। पति प्राइवेट कंपनी में काम करता था और उसकी ड्यूटी दिन और रात दोनों पालियों में लगती रहती थी। इसी बीच उसके पति की दोस्ती पोद्दार कालोनी निवासी प्रदीप दुबे से हो गई। पति के साथ आरोपित प्रदीप शराब पीने के लिए घर पर आने लागा। महिला ने बताया कि 2008 में ही पति की 15 दिन के लिए रात की ड्यूटी लगी थी। उस दौरान आरोपित प्रदीप दुबे महिला के कमरे में आया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित ने महिला को शादी का झांसा भी दिया। इसके बाद जब भी पति की ड्यूटी रहती तो घर आता और महिला से संबंध बनाता। वर्ष 2009 में महिला गर्भवती भी हो गई और उसके एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने पति और बच्चों के साथ अपना पता भी बदल लिया और दूसरे स्थान पर किराए से रहने लगी। लेकिन पति के साथ आरोपित वहां भी आने लगा। आरोपित ने महिला से शादी करने का झांसा दिया और वर्ष 2022 में उसके पति से तलाक करवा दिया। बाद में महिला ने जब आरोपित से शादी का कहा तो उसने थोड़ा वक्त मांगा और धीरे-धीरे उसने महिला के पास आना बंद कर दिया। आरोपित ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। महिला आरोपित के पास गई और शादी के लिए कहा तो आरोपित ने साफ मना कर दिया। साथ ही धमकी दी भी दी कि अगर महिला ने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here