मध्यप्रदेश
चंबल नदी से होने वाले रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए शासन-प्रशासन का बड़ा एक्शन
एसपी धर्मराज मीना की सख्त कार्रवाई

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, मुरैना। चंबल नदी से होने वाले रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए शासन-प्रशासन पूरा दम लगाए हुए है। इसके बाद भी सबलगढ़ क्षेत्र में रात के समय चंबल नदी से अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन का एक वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर एसपी धर्मराज मीना को भेजा है।
वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सबलगढ़ टीआई राजकुमारी परमार को निलंबित कर दिया है। राजकुमारी परमार की जगह निरीक्षक पंकज मुदगल को सबलगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है।




