कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹39.50 घटे:दिल्ली में 19KG सिलेंडर अब ₹1,757 में मिलेगा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर (LPG) की कीमतों में प्रति सिलेंडर 39.50 रुपए की कटौती की गई। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह अभी भी 903 रुपए में मिल रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, होटल और रेस्तरां जैसे विभिन्न प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में 1,757 रुपए प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर होगी, जो पहले 1,796.50 रुपए थी।

मुंबई में अब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 1,710 रुपए, कोलकाता में 1,868.50 रुपए और चेन्नई में 1,929 रुपए होगी। स्थानीय कर के आधार पर दरें अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न होती हैं।

इससे पहले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 दिसंबर को बढ़ोतरी की गई थी। तेल कंपनियों ने उस समय 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 21 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here