hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूट की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरियादी से करीब 5 लाख रुपये के यूएसडीटी एवं मोबाइल लूटा था

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी एवं टीम के सदस्य बनकर लूट करने के मामले में फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने फरियादी से करीब 5 लाख रुपये के यूएसडीटी एवं मोबाइल लूटा था। इस मामले में पूर्व में भी अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक स्नेह परमार निवासी द्वारिकापुरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपितों ने नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर घर में जबरन प्रवेश किया और मारपीट की। फरियादी और उसके पिता को गाड़ी में बैठाकर लसुड़िया क्षेत्र में ले गए, जहां उन्हें डराया-धमकाया गया कि वे फ्राॅड का काम करते हैं।

कार्रवाई न करने के एवज में ट्रेडिंग अकाउंट से 5773 यूएसडीटी (भारतीय मुद्रा में कीमत करीबन 5,12,000/- रुपये) अन्य खातों में ट्रांसफर करवा लिए और एक मोबाइल भी लूट लिया था। इसके बाद भी आरोपितों द्वारा और राशि की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को आरोपित अभिषेक रायकवार निवासी चालीसा हिल व्यू कालोनी (सागर) और रोहित चडार निवासी तिली (सागर) को गिरफ्तार किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 15 =

Back to top button