आने वाला है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, ₹25 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है। कंपनी दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर-नवंबर में IPO ला सकती है। इस तैयारी से जुड़े लोगों के मुताबिक, कंपनी करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर लगभग 10% हिस्सेदारी बेचेगी।

इस हिसाब से प्रस्तावित IPO करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। ऐसा हुआ तो ये देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। 2022 में सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। इसके लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए का IPO लाया गया था।

IPO के लिए हुंडई मोटर इंडिया की कई बैंकों से बात चल रही है। अगर हुंडई मोटर इंडिया शेयर मार्केट में लिस्ट होती है तो ये मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद चौथी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी होगी। हुंडई मोटर इंडिया मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है।
हुंडई मोटर इंडिया की थोक वाहन बिक्री जनवरी 2024 में सालाना आधार पर 8.5% वृद्धि के साथ 67,615 यूनिट रही। कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 14% वृद्धि के साथ 57,115 यूनिट रही। जनवरी 2023 में घरेलू बिक्री 50,106 यूनिट थी। एक्सपोर्ट की बात करें तो हुंडई ने जनवरी 2024 में भारत से 10,500 यूनिट दूसरे देशों को भेजीं। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 14% कम है। जनवरी 2023 में कंपनी ने 12,170 यूनिट का एक्सपोर्ट किया था।

- Advertisement -

Latest news

एयरटेल के शेयर ने रचा इतिहास;भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹10 लाख करोड़ के करीब

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल 10 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप पार करने वाली...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

ग्राम पंचायत चौबारा धीरा में देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता ही सेवा के रूप में मनाया

राष्ट्र आजकल/प्रतिनिधि/टोंकखुर्द देवास ग्राम पंचायत चौबारा धीरा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन स्वच्छता ही सेवा...

खुशियों की दास्तां, दिव्यांग भईयालाल को पंचायत सचिव की मिली नौकरी , चेहरे मे आई मुस्कान

राष्ट्र आजकल/लालजी राय/उमरिया उमरिया । दिव्यांग जन को जीवन का सहारा मिल जाए तो उनकी समस्याओं का निराकरण स्वमेव...

छात्राओ को सोशल मीडिया पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का मामला

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/ डुंगरिया बैरसिया बुधवार को हिंदू संगठन के सैकड़ो कार्य करता बैरासिया थाने पहुंचे और घेराब करते...

पैर में चोट देख स्कूल में काम करने बाली बाई ने दया दिखाकर प्रचार्य के पैर में लगा दी वाम

झूठी वीडियो बनाने बाले के खिलाफ दूँगी थाना में आवेदन:बाई मिथलेश वंशकर शिक्षिका के घर पर कोई न होने...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here