बीएसएफ जवान के सूने घर में चोरों ने सेंध लगाकर करीब छह लाख रुपये का माल किया चोरी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ग्वालियर। महाराजपुरा इलाके में बीएसएफ जवान के सूने घर में चोरों ने सेंध लगाकर करीब छह लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। चोरी होने का पता तब लगा जब पूरा परिवार घर लौटकर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर महाराजपुरा थाने की फोर्स यहां पहुंची। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल नगर में रहने वाले सूरजभान सिंह पुत्र उमेश सिंह बीएसएफ जवान हैं। उनकी पोस्टिंग उड़ीसा में है। ग्वालियर में उनका परिवार रहता है। उनके साले की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह ग्वालियर आए और परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। वह मुरैना गए थे। इसी दौरान घर का ताला तोड़कर चोर घुसे। चोर घर के अंदर से अलमारी का ताला तोड़कर चार लाख रुपये और सोना-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। जब वह लौटकर घर आए तब चोरी का पता लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महाराजपुरा थाने की फोर्स यहां पहुंची। पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। उधर बिजौली इलाके में बेरजा निवासी राजेंद्र पुत्र देवाराम कुशवाह किसान हैं। वह रात को खेत में पानी डालने के लिए गए थे, तभी चोर उनके घर से सामान चोरी कर ले गए।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

नवांकुर संस्था झाल की इंदवार में सेक्टर बैठक संपन्न

जिला समन्वयक की उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण राष्ट्र आजकल/लालजी राय/उमरिया उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड...

पृथ्वी के करीब आ रहा प्रलय का देवता, इसरो ने बताया उल्कापिंड से धरती को कितना खतरा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने बताया है कि एक 335 मीटर लंबा एस्टेरॉयड पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा...

नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाए,करेंगी स्वरोजगार स्थापित,आम आदमी पार्टी ने की पहल, प्रदेश के पदाधिकारियों ने किया शुभारंभ

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। आम आदमी पार्टी जिला के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने आम आदमी पार्टी के संयोजक...

मेलखेडा में जीतू पटवारी आज निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंदसौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज अर्थात मंगलवार से किसान न्याय यात्रा प्रारंभ कर रही है। शुरुआत के लिए उसी...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here