hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

खेलते-खेलते तीन मासूमों ने खाए जहरीले बीज

पेट दर्द और लगातार उल्टियों से मचा हड़कंप

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, बड़वानी। मासूमियत में हुई एक छोटी सी गलती तीन बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। अंजड क्षेत्र की बड़दा बसाहट में शनिवार शाम खेलते-खेलते तीन बच्चों ने किसी जहरीले पौधे के बीज खा लिए। कुछ ही देर में उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। तेज पेट दर्द और लगातार उल्टियों के बीच बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की तत्परता और समय पर मिले उपचार ने तीनों की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार बड़दा बसाहट निवासी मनोज का पांच वर्षीय पुत्र आनंद, मोहन का छह वर्षीय पुत्र गगन और आठ वर्षीय पुत्री ऋतिका घर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों ने वहां पड़े किसी अज्ञात पौधे के बीज खा लिए। शुरुआत में किसी को इसका अंदाजा नहीं था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद तीनों बच्चों को तेज पेट दर्द होने लगा और लगातार उल्टियां शुरू हो गईं।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की विशेष टीम ने बच्चों का उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार यदि बच्चों को अस्पताल लाने में थोड़ी भी देर हो जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। समय रहते उपचार मिलने से जहर का असर अधिक नहीं फैल पाया और तीनों बच्चों की जान बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =

Back to top button