शनिवार-रविवार की रात अचानक से दो माकनों में लगी आग, फायर फ़ाइटर पहुंचने से पहले ही मकान जलकर खाक हो गए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, खंडवा। घर में सभी गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक से गर्म लपटों का एहसास हुआ। देखा तो सभी के होश उड़ गए। पूरे घर में भीषण आग की लपटें थी। परिवार के सदस्यों को छोड़कर बाकी सबकुछ मेरी आंखों के सामने जलता रहा और मैं देखते रहा। यह बात आग से पीड़ित किसान श्रीराम मार्को ने जाहिर की। पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बामंदा में शनिवार-रविवार की रात अचानक से दो माकनों में आग लग गई। आग इतनी विकराल हा गई कि पशुओं के बाड़े में भी पहुंच गई। जिसमें पशु भी जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पिपलोद थाना प्रभारी एसएन पांडे अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फायर फाइटर बुलवाई। हालांकि फायर फ़ाइटर पहुंचने से पहले ही मकान जलकर खाक हो गए थे। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। टीआई पांडे ने बताया आग से घर, मवेशी, सोना, चांदी के जेवरात और रुपये खाक होने की बात सामने आई है। बामंदा गांव में आधी रात को किसान श्रीराम मार्को और रामलाल पटेल के घर में आग लग गई। घर में सो रहे लोगों की नींद खुली तो वो जान बचाने के लिए भागे। आग इतनी भीषण थी कि वो घर और बाड़े से न तो नकदी, जेवरात निकाल पाए और न ही मवेशियों को बाहर निकाला जा सका। 11 बकरियां, दो गाय, बैल सहित अनाज और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। किसान श्रीराम ने चना की उपज बेची थी, जिसकी नकदी करीब चार लाख रुपये घर में रखे थे, ये भी चपेट में आए हैं। नोट की कुछ गड्डियां पूरी तरह जल गई तो वहीं कुछ नोट अधजले मिले हैं। राजस्व अमला भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और पंचानामा कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...

NPPA ने प्रमुख दवाइयों की कीमतें 50% बढ़ाई, इन बीमारियों के इलाज में होता है इस्तेमाल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 8 शेड्यूल दवाओं की मैक्सिमम प्राइस को बढ़ाने का फैसला किया...

सेवानिवृत शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरण किया गया

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने 30 सितंबर 2024 में सेवानिवृत...

महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव, 49 सीटों पर उपचुनाव; तारीखों से पहले देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here