मां और दो बच्चियों की मौत, ढाई वर्ष की बालिका की हालत गंभीर, पुलिस को मिला एक सुसाइड नोट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के समीपस्थ गुनगा थाना इलाके के रोंडिया गांव में रहने वाली एक महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी लगा ली। मां और दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि ढाई वर्ष की बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें महिला ने लिखा है कि बच्चेदानी में गठान होने के कारण अब वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकेगी। इस वजह से इस तरह का कदम उठा रही है। उधर घटना के बाद महिला के मायके पक्ष को लोगों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है कि बेटा नहीं होने के कारण उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही बेटी की हत्या करने का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 28 वर्षीय संगीता पत्नी रजत यादव ग्राम रोंडिया में परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह स्वजन ने संगीता और उसकी तीनों बेटियों पांच वर्षीय आराध्या, ढाई वर्षीय मनु और लगभग डेढ़ वर्ष की श्रष्टि को फांसी पर लटके देखा। डाक्टर ने जांच करने के बाद संगीता, आराध्या और श्रष्टि को मृत घोषित कर दिया। सांस चलती मिलने के कारण मनु को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। रजत संयुक्त परिवार में रहता है। उसके पिता होमगार्ड में पदस्थ हैं। घर में दूध का व्यवसाय होने के साथ ही रजत का स्वयं का टेंट का कारोबार है। परिवार में माता-पिता के अलावा रजत के दो छोटे भाई बहन हैं। करीब छह साल पहले रजत की शादी हलाली डैम के पास स्थित ग्राम सिंगरामपुर निवासी संगीता से हुई थी। टीआइ अरुण शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि तीनों बेटियों को फांसी पर लटकाने के बाद संगीता ने फांसी लगाई है। घटनास्थल की तलाशी लेने के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि बच्चेदानी में गठान होने के कारण अब वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकेगी। इस वजह से जान दे रही है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण जांच एसडीओपी द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

गुजरात में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5000 करोड़ रुपये का कोकीन बरामद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के अंकलेश्वर के अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के गोडाउन से रविवार रात 518 किलो कोकीन जब्त...

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...

1 नवंबर से बदल जाएगा रेलवे से जुड़ा यह नियम, करोड़ों यात्रियों को होगा फायदा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से...

जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर को होगा नई सरकार का गठन; उमर अब्दुल्ला लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर को नई सरकार का गठन होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here