पशु पालन व चिकित्सा विभाग के उप संचालक आरपीएस भदौरिया को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | मुरैना पशु पालन व चिकित्सा विभाग के उप संचालक आरपीएस भदौरिया को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। खासबात यह है कि उप संचालक अपने ही विभाग के लेब टेक्निीशियन से रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत की यह दूसरी किश्त थी। लेकिन इस दौरान ही उन्हें लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक पशु पालन विभाग में आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए विभाग के लेब तकनीशियन सतेंद्र मावई ने भी आवेदन किया था। इस योजना के तहत अनुदान देने के लिए उप संचालक आरपीएस भदौरिया ने कर्मचारी से 15 हजार की रिश्वत मांगी। साथ ही पहले 7 हजार रुपए ले भी लिए। लेकिन सतेंद्र मावई ने लोकायुक्त से शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर आरपीएस भदौरिया को रंगे हाथों पकड़ने के लिए प्लान बनाया और सतेंद्र मावई के माध्यम से दूसरी किश्त कब और कैसे देनी है का दिन फिक्स किया। दूसरी किश्त में 3 हजार रुपए देने के लिए मंगलवार का दिन फिक्स हुआ। इसके बाद आज सतेंद्र मावई उप संचालक कार्यालय में आरपीएस भदौरिया को तीन हजार रुपए देने गए। जैसे ही उन्होंने तीन हजार रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया।

- Advertisement -

Latest news

शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

पति ने पत्नी का 51 लोगों से करवाया रेप, बीवी को ड्रग्स देकर दूसरे मर्दों से करवाता था दरिंदगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ फ्रांस में एक शख्स ने अपनी पत्नी को हर रात नशे की दवाएं देकर कई अनजान पुरुषों से उसका...

श्री गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रांगण में आयोजित

राष्ट्र आजकल/ बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा एसडीएम अनुभा जैन एसडीओपी अजय मिश्रा थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी एवं अन्य स्टाफ सहित...

पाकिस्तान में Mpox का कहर, सामने आया 5वां केस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पाकिस्तान में एमपॉक्स का एक और मरीज पाया गया है। ऐसे में एमपॉक्स मरीजों की संख्या बढ़कर...

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ हाईवे बंद, राजस्थान में बारिश के 13 साल का रिकॉर्ड टूटा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (6 सितंबर) को 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here