hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरग्वालियरमध्यप्रदेश

15 वर्षीय नाबालिग की नदी में डूबने से मौत 

दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के केल्हारी गांव में रविवार को एक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केल्हारी निवासी दीपेश प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति रविवार को अपने दोस्तों के साथ गांव के पास समधिन नदी में नहाने गया था। नदी का यह घाट उसके घर से कुछ ही दूरी पर है, जहां अक्सर बच्चे नहाने जाते हैं। नहाते समय दीपेश गहरे पानी में चला गया। डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

एक दोस्त ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंचे। ब्यौहारी थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिग के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + eleven =

Back to top button