राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व है। ऐसे में ईद के मौके पर स्कूल-कॉलेज और कई दफ्तरों में अवकाश रहता है। इस मौके पर घर पर रिश्तेदार, दोस्त और आस पड़ोस के लिए आते हैं और ईद की शुभकामनाएं देते हैं। अगर पढ़ाई या कामकाज के कारण परिवार के लिए वक्त नहीं मिल पाता तो ईद की एक दिन की छुट्टी पर मिनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती है तो सिर्फ शुक्रवार का अवकाश लेकर चार दिन की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आगरा : ईद की छुट्टी पर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की यात्रा कर सकते हैं। यहां दुनिया का आठवां अजूबा और विश्व धरोहर ताज महल स्थित है। ताजमहल की खूबसूरती देखने के साथ ही फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं।
लखनऊ : ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ घूमने के लिए भी जा सकते हैं। लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क. आंबेडकर पार्क और रेजिडेंसी समेत कई ऐतिहासिक और दार्शनिक स्थल हैं।
कानपुर : कानपुर में ऐतिहासिक और शाही पार्क है, जहां परिवार संग जा सकते हैं। फूल बाग में एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसे ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। ईद के मौके पर फूल बाग को एक्सप्लोर करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं