सूर्य ग्रहण से डरकर अमेरिकी इंफ्लूएंसर ने पति को चाकू घोंपा, बच्चों को चलती कार से फेंका 

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अमेरिका के लॉस एंजिल्स की एक ज्योतिष डैनियल जॉनसन ने सूर्य ग्रहण के बाद अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिर उसने अपनी दोनों बेटियों को चलती कार से बाहर फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी कार को एक पेड़ से टकरा दिया, जिससे महिला की भी मौत हो गई।

लॉस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक, महिला सूर्य ग्रहण को लेकर परेशान चल रही थी। वो लोगों के पास से नेगेटिव एनर्जी हटाने और उनकी राशि के जरिए भविष्य बताने का काम करती थी। हाल ही में उसने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर कहा था, “यह सूर्य ग्रहण आध्यात्मिक युद्ध की चेतावनी है। ऐसे में अपने दिल को शुद्ध रखें और अपनी सुरक्षा पर ध्यान दें।”

सूर्यग्रहण से परेशान महिला ने पति-बच्चों की जान ली:अमेरिका में 8 महीने की बेटी को कार से फेंका, पति के सीने में चाकू मारा

ज्योतिष महिला ने कहा था- सूर्य ग्रहण आध्यत्मिक युद्ध का प्रतीक
डैनियल ने आगे लिखा था, “दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। ऐसे में हमें किस पक्ष में रहना है इसका चुनाव करने का समय आ गया है।” इसके बाद 8 अप्रैल को ग्रहण की सुबह डैनियल ने अपने पति के सीने में चाकू घोंप दिया। फिर रात में उसने अपनी एक 9 साल और एक 8 महीने की बेटी को कार में बैठाया और उन्हें 405 फ्री-वे पर लाकर कार से बाहर फेंक दिया।

इस दौरान 8 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 9 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती है। डैनियल ने दोनों बच्चियों को जिस जगह पर फेंका उससे कुछ ही दूरी पर उसने अपनी कार को एक पेड़ से टकरा दिया। आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि टक्कर से पहले कार 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद डैनियल का शव इतनी बुरी तरह से बिगड़ गया था कि उसकी शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया था। पुलिस जब डैनियल के घर पहुंची तो वहां खून से पैरों के निशान बने हुए थे। यहां पुलिस को डैनियल के पति का शव बरामद हुआ।

अमेरिका के समुदायों में ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं
ग्रहणों को लंबे समय से दुनिया खत्म होने जैसी भविष्यवाणियों से जोड़ा जाता रहा है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि हकीकत में इन दावों का कोई आधार नहीं है। सोमवार को लगा सूर्य ग्रहण अमेरिका के अलावा मैक्सिको और कनाडा में भी देखा गया।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने किया विधि विधान से शस्त्र पूजन मुख्य अतिथियों ने कहा शस्त्र पूजन शौर्यता का प्रतीक

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मंडला के द्वारा भव्य शस्त्र पूजन का...

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए...

पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here