भारत आ रहे पानी के जहाज पर लाल सागर में हमला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया गया है। ये तेल लेकर भारत आ रहा था। शिप के मास्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमले में जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 49 मिनट पर हुई। जहाज ब्रिटेन का है, जिस पर एंटीगुआ और बारबाडोस का झंडा लगा था। अटैक के बावजूद जहाज अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसने रूस के प्रिमोर्स्क से यात्रा शुरू की थी और ये गुजरात के वाडीनार पहुंचने वाला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत आ रहे जहाज पर 2 बार हमले हुए। इस दौरान हूतियों ने कई मिसाइलें दागीं। हालांकि, पहले हमले में दागी गई मिसाइलें जहाज पर न गिरकर उसके नजदीक समुद्र में गिरीं। दूसरे हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा।

लाल सागर में जहाज पर हमला कई दिनों की शांति के बाद अचानक हुआ है। इससे पहले इजराइल के साथ तनाव के बीच ईरान ने भारत आ रहे एक जहाज को होर्मुज पास से कब्जे में ले लिया था। ईरान ने कहा था कि वे बिना मंजूरी उनकी समुद्री सीमा में घुसा था। जहाज के क्रू मेंबर्स में 17 भारतीय और 2 पाकिस्तानी भी थे।

ईरान ने पाकिस्तान के 2 नागरिकों और भारत की एक महिला क्रू मेंबर को छोड़ दिया। जबकि बाकी 16 भारतीय अभी भी ईरान की कैद में हैं।

हूतियों ने शुक्रवार को सिर्फ भारत आ रहे जहाज ही नहीं, बल्कि अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को भी अपना निशाना बनाया। हूतियों ने यमन के सादा प्रोविंस में ड्रोन को मिसाइल अटैक से मार गिराया है।

हूतियों के हमले से भारत को नुकसान
ग्लोबल ट्रेड का करीब 12% और 30% कंटेनर ट्रैफिक हर साल लाल सागर के स्वेज कैनाल से होकर गुजरता है। हूती विद्रोहियों के हमलों से यूरोप और एशिया के बीच मुख्य मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

Latest news

रतलाम जिले के आलोट में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला नीचे गिरी, उसे बचाने के लिए उसका...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

भारत सरकार ने चंद्रयान-4 को दी मंजूरी, ये मिशन हमारे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए जरूरी, जानिए कैसे?

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ कैबिनेट ने चंद्रयान -4 मिशन को मंजूरी दे दी है। इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना,...

पीएम आवास के बांटे अधिकार पत्र:सहरिया समाज के लोगों का कराया गृह प्रवेश

राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा लटेरी तहसील के ललचिया पंचायत के अंतर्गत भीलाखेड़ी गांव में प्रधानमंत्री जन मन योजना के...

रतलाम जिले के आलोट में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला नीचे गिरी, उसे बचाने के लिए उसका...

स्कूल में 3 साल की मासूम के साथ टीचर ने की हैवानियत, हिंदू संगठनों ने की फांसी की मांग

राष्ट्र आजकल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल भोपाल: स्कूल में 3 साल की मासूम के साथ टीचर ने की...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here