उज्जैन महाकाल मंदिर में पत्थर का काम करने के लिए कारीगरों की कार को डंपर चालक ने मारी जोरदार टक्कर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि उज्जैन। राजस्थान से उज्जैन महाकाल मंदिर में पत्थर का काम करने के लिए कारीगरों की कार को डंपर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महाकाल मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए पत्थर तराशने वाले कारीगर राजस्थान के दौसा जिले के सिकंदरा से उज्जैन आ रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे आगर रोड पर पाट के समीप एक डंपर चालक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। उसमें सवार प्रदीप, सीताराम, बाबूलाल, अतरासिंह, अजय, मुकेश, जितेंद्र और माखन सभी निवासी करोली राजस्थान घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को वाहन से निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां सीताराम और प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि कार को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Apple iPhone 15 vs iPhone 16: आईफोन 15 और आईफोन 16 में क्या है सबसे बड़ा फर्क, यहां जानिए सारी डिटेल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ एपल ने आईफोन-16 लॉन्च कर दिया है। इस बार आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव एपल इंटेलिजेंस है। इसके अलावा...

छात्राओ को सोशल मीडिया पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का मामला

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/ डुंगरिया बैरसिया बुधवार को हिंदू संगठन के सैकड़ो कार्य करता बैरासिया थाने पहुंचे और घेराब करते...

मेलखेडा में जीतू पटवारी आज निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंदसौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज अर्थात मंगलवार से किसान न्याय यात्रा प्रारंभ कर रही है। शुरुआत के लिए उसी...

तीन ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत,हादसे में एक व्यक्ति की मौत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि गुना। बुधवार तड़के करीब चार बजे जिले के म्याना क्षेत्र में नेशनल हाईवे क्रमांक- 46 पर म्याना कस्बे के हाईवे...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here