hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जबलपुरमध्यप्रदेश

बेटी से मारपीट और पुलिस की निष्क्रियता पर एसपी से शिकायत

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पैरों में गिरकर फूट-फूट कर रोई महिला

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, जबलपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब घमापुर थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग करते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पैरों में गिर पड़ी। महिला ने रोते हुए कलेक्टर को बताया कि उसे और उसकी बेटी को दबंगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से बेहद परेशान है। इस दौरान कलेक्टर के पास खड़े जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने महिला की शिकायत सुनी। इसके बाद प्रकरण एसपी के पास भेज दिया गया।

इधर घमापुर थाना अंतर्गत पीड़ित महिला पूजा दुबे के मुताबिक उसके मोहल्ले में रहने वाले हनी बेन और उसके परिवार से विवाद हुआ था। वह उसकी नाबालिग बेटी को ले गया। इसके बाद ही महिला ने इसका विरोध किया तो हनी और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके घर में घुसकर घसीटते हुए मारा, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में दर्ज कराई थी। मामला वर्तमान में न्यायालय में भी विचाराधीन है। अब महिला का आरोप है कि अब उसी प्रकरण को वापस लेने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। समझौता नहीं करने पर संबंधित लोग उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं, बेटी और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए धमकियां देते हैं और उसके परिवार में भय का माहौल बना रहे हैं।

कलेक्टर के पैरों पर गिरकर मदद की गुहार लगाने वाली पूजा दुबे शीतलामाई में रहती हैं। उसने बताया कि घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रहने वाला हनी बेन उसकी बेटी को हर दिन छेड़ता है। जब इसकी शिकायत की तो पुलिस ने उसे थाने के खूब चक्कर कटवाए, लेकिन मदद नहीं की। जब मैंने ही पता लगाया तो जानकारी मिली कि मेरी नाबालिग बेटी को हनी बेन गढ़ाकोटा सागर ले गया है, जिसकी जानकारी एसपी को भी दी थी। जब दो दिन बाद बेटी को वापस लाकर हमें सौंप दिया, पुलिस ने हनी के खिलाफ कार्रवाई की, उसका जुलूस भी निकाला, पर उसी दिन कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। तब से लेकर हमेशा किसी न किसी बात से वह हनी बेन और उसका पूरा परिवार परेशान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eight =

Back to top button