सऊदी में भीषण गर्मी से सैकड़ों हाजियों की मौत, हाजी बोले- ऐसी बदइंतज़ामी नहीं देखी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान अब तक 1150 हज यात्रियों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा मिस्र के 658 हैं। इसके बाद इंडोनेशिया के 199 और भारत के 98 हैं। वहीं जॉर्डन से 75, ट्यूनीशिया से 49 पाकिस्तान से 35 और ईरान से 11 हज यात्रियों की मौत की खबर है।

सऊदी अरब ने अभी तक अपने नागरिकों की कुल मौत का आंकड़ा जारी नहीं किया है, इसलिए आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ेगी। मिस्र के मारे गए 658 हज यात्रियों में से 630 बिना वीजा के हज के लिए गए थे। इस भयावह समस्या से निपटने के लिए मिस्र ने क्राइसिस सेंटर का गठन किया है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हज यात्रा के दौरान मारे गए यात्रियों के शव सड़कों पर पड़े हुए थे। इन्हीं के बीच से बाकी यात्री हज करने जा रहे थे। इस साल बड़ी संख्या में हज यात्रियों के मरने के पीछे की बड़ी वजह भीषण गर्मी का होना है।

मक्का में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री तक पहुंचने के कारण कई हज यात्रियों की लू के चलते मौत हो गई। सऊदी सरकार के मुताबिक, अब तक 2,700 से ज्यादा हज यात्री हीट स्ट्रोक की चपेट में आ चुके हैं।

हज पर जाने के लिए हज यात्री टूर ऑपरेटर का भी सहारा लेते हैं। इसके लिए ऑपरेटर पैकेज लेकर उचित सुविधा जैसे रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट जैसी तमाम जरूरी चीजें मुहैया कराने का वादा करते हैं।

हालांकि मिस्र के सांसद महमूद कासिम ने टूर ऑपरेटरों पर हज यात्रियों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई हज यात्रियों को टूर ऑपरेटरों ने उचित सुविधाएं नहीं दी, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और इससे उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

दो लोग टापू पर फंसे, एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि टीकमगढ़ । कुड़ीला थाना क्षेत्र के महोबिया गांव में दो लोगाें के टापू पर फंसे होने के चलते पूरी रात...

मेलखेडा में जीतू पटवारी आज निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंदसौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज अर्थात मंगलवार से किसान न्याय यात्रा प्रारंभ कर रही है। शुरुआत के लिए उसी...

Apple iPhone 15 vs iPhone 16: आईफोन 15 और आईफोन 16 में क्या है सबसे बड़ा फर्क, यहां जानिए सारी डिटेल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ एपल ने आईफोन-16 लॉन्च कर दिया है। इस बार आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव एपल इंटेलिजेंस है। इसके अलावा...

छात्राओ को सोशल मीडिया पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का मामला

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/ डुंगरिया बैरसिया बुधवार को हिंदू संगठन के सैकड़ो कार्य करता बैरासिया थाने पहुंचे और घेराब करते...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here