श्रीलंका में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और 3 नाव को अपने कब्जे में ले लिया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि मछुवारे उनके डेल्फ्ट द्वीप में घुस आए थे।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने बताया कि अब मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंका के जाफना जिले में कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया जाएगा।

यह एक हफ्ते में दूसरा मामला है जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नाव जब्त कर ली थी।

श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक इस साल अब तक 182 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया और 25 नाव जब्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मछुआरे अवैध तरीके से श्रीलंका में घुसने की कोशिश करते हैं।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि 2023 में भी भारतीय मछुआरों यहीं हाल था, जिसमें जून के महीने में 240-245 तक मछुआरों गिरफ्तार किया था, जो इस साल लगभग 75% है। कई बार तमिलनाडु सरकार इस बात का मुद्दा केन्द्र सरकार के सामने भी उठा चुकी है।

मछुआरे सबसे ज्यादा तमिलनाडु के पाक स्ट्रेट से श्रीलंका के उत्तरी सिरे में मछलियों पकड़ने जाते हैं। यहां बड़ी संख्या में मछलियों का झुंड रहता है, जो लंबी और वजन में भारी होती हैं।

भारतीय हिस्से में मछलियों की संख्या लगातार कम हो रही हैं। ऐसे में फिशिंग के लिए मछुआरे श्रीलंका के आइलैंड की तरफ जाते हैं। हालांकि वहां तक जाने के रास्ते में इंटरनेशनल समुद्री सीमा पड़ती है, जिसे भारतीय मछुआरों को लांघना पड़ता है। इस सीमा को पार करते ही श्रीलंकन नेवी भारतीय मछुआरों को अरेस्ट कर लेती है। श्रीलंकाई सेना कई बार भारतीय मछुआरों पर गोली चला चुकी है।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

गरीब पात्र लोगों का केवाईसी कराने के बावजूद भी राशन कार्ड सूची से काटा गया नाम

राष्ट्र आजकल /प्रदीप बच्चन /बलिया यूपी बलिया( यूपी) मे नगर पंचायत के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने उप जिलाधिकारी निशांत...

धरती से 700 किमी ऊपर अंतरिक्ष में अरबपति ने की स्पेसवॉक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के पोलारिस डॉन मिशन में 12 सितंबर को 2 एस्ट्रोनॉट्स ने पृथ्वी से करीब...

बांग्लादेश को 17 अरब रुपये की मदद देगा अमेरिका, US डेलिगेशन से मिले मोहम्मद यूनुस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिका ने बांग्लादेश को 1700 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। इस मदद के...

नवांकुर संस्था झाल की इंदवार में सेक्टर बैठक संपन्न

जिला समन्वयक की उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण राष्ट्र आजकल/लालजी राय/उमरिया उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here