सबल महिलाएं, समृद्ध अन्नदाता बनाने के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार, विष्णु खत्री

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकाल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल

लोकसभा चुनाव के बाद म. प्र सत्कार द्वारा यदि कोई बड़े स्तर का कार्य क्रम हो रहा है तो वह लाडली बहनों के लिए हो रहा है। सबल महिलाएं, समृद्ध अन्नदाता बनाने के लिए हमारी भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है । यह बात बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने शुक्रवार को जनपद पंचायत सभागार में हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि वितरण कार्य क्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कुछ आक्रांताओं द्वारा हमारे देश में महिलाओं को बहुत पीछे धकेल दिया गया था इसलिए हमारी सरकार सबसे ज्यादा कार्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कर रही है।

हमारी सरकार महिला सशक्त बनाने का कार्य धरातल पर कर रही है। चाहे वह लाडली बहना योजना हो, चाहे उज्ज्वला योजना हो।ऐसी अनेक योजनाओ के माध्यम से हम महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा इसी तरह से अन्नदाताओं के लिए भी हमारी सरकार लागातार किसान सम्मान निधि सीधी उनके खाते में भेज रही है।बैरसिया क्षेत्र में 38 हजार 113 किसानों के खाते में आज 2 _ 2 रूपये की राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि ईंट खेड़ी में गोकुलदास टेक्सटाइल में एक हजार महिलाएं काम कर रहीं हैं और भी जिन बहनों को इस फैक्ट्री में काम करना है उनके लिए हम जल्द एक शिविर लगवाने वाले है। कार्य क्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर एसडीएम विनोद कुमार सोनकिया जनपद पंचायत सीईओ दिलीप कुमार जैन एवं तहसीलदार लखन चौधरी सहित अनेक महिलाएं व किसान मौजूद रहे।।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here