गुजरात में 65 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 बच्चों की मौत, कई घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के डांग में भयानक हादसा हुआ है। यहां बस पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे में 64 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अहवा और सापुतारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सापुतारा घाटी के खेन में हुआ। पुलिस ने बताया कि घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का शमगवां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इस हादसे में एक लड़का और एक लड़की की मौत हो गई। उनकी उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। 

बस रविवार सुबह तड़के सूरत चौक बाजार से पर्यटकों को लेकर सापूतारा गई थी और सूरत की ओर लौट रही थी। बीच सड़क पर ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे टेंपो से बचने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बेकाबू बस सुरक्षा दीवार से टकराकर घाटी में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए ले जाने का काम चल रहा है। यह हादसा सापुतारा से दो किमी दूर सापुतारा-मालेगाम राष्ट्रीय राजमार्ग घाट पर हुई। बताया गया है कि पर्यटक सापुतारा घूमने के बाद सूरत लौट रहे थे।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here