सरपंच पर मृतकों के नाम पर मनरेगा के लाखों की राशि निकालने का आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल /मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल

सरकार की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा में हो रही गड़बड़ी में कई तरह के मामले सामने आते रहें हैं लेकिन बैरसिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अर्रावती में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शिकायत कर्ता द्वारा ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना, नाली निर्माण, पोखर तालाब निर्माण, सुदोर सड़क के तहत कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों में मृत लोगों के जॉब कार्ड बनाकर लाखों रुपए की मजदूरी का भुगतान कराकर पैसे निकालने के आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नही पंचायत में विभिन्न मदो से विकाश कार्य की राशि बगैर काम किए ही निकालने को संबंधी कई संगीन आरोप शिकायत कर्ता ने बैरसिया अनुविभागीय राजस्व आधिकारी को दिए आवेदन में लगाए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारीयों द्वारा इस पूरे फर्जी बाड़े की शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच की जा रही है।शिकायत कर्ता ने बैरसिया में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को दिए आवेदन में कहा है कि ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा मृतकों के नाम से जॉब कार्ड बनाए गए हैं। इसके तहत लाखों रुपए का भुगतान प्राप्त कर लिया है, जमीनी सच्चाई कुछ और बयां करती है भुगतान तो हुआ है मगर धरातल पर कार्य पूर्ण नही ग्राम पंचायत के पूरे ग्राम में फर्जी तरीके से फर्जी बाड़ा दिखाई पड़ रहा है। फरियादी ने बताया मामले में अधिकारियों का कहना है कि जांच टीम गठित की गई है। जांच के बाद तत्यों के आधार पर कारवाही की जाएगी वहीं शिकायत कर्ता का कहना है, इस पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...

आसमान में होंगे दो चंद्रमा! सितंबर से नवंबर तक पृथ्वी को मिलेगा नया मिनी मून

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पृथ्वी को करीब ढाई महीने के लिए एक छोटा चांद मिला है। यह उसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति को और...

70 पार के सभी लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 5 लाख तक मुफ्त इलाज

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को और विस्तार दे दिया है। अब 70 साल से ऊपर...

कलेक्टर ने 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर अंजली की आर्थिक सहायता की

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here