बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है रक्षाबंधन, आइए जानते हैं रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त, सोमवार को रात 03:04 बजे प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 19 अगस्त को रात्रि 11:55 बजे समाप्त होगी। रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन के दौरान 19 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 2.07 बजे से रात 8.20 बजे तक रहेगा। वहीं, शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 9 बजकर 10 मिनट तक प्रदोष काल में राखी बांधना शुभ रहेगा। रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान के सामने दीपक जलाएं और राखी की थाली सजाएं। थाली में राखी के साथ रोली चावल, दीया और मिठाई भी रखें। राखी बांधने से पहले भाई-बहन दोनों को व्रत रखना चाहिए। सभी राखियों को एक थाली में रखकर पूजा करनी है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here