बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में फिर घुसपैठ की कोशिश, BSF ने किया नाकाम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ बांग्लादेश के हालात तनावपूर्ण चल रहे हैं। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद अल्पसंख्यकों पर हमले हुए हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग बॉर्डर पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार को सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिकों की इस कोशिश को BSF ने सीमा पार ही रोक दिया।
BSF के मुताबिक बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोगों के पलायन को देखते हुए 4,096 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोमवार से ही सभी यूनिट्स में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है।

BSF के मुताबिक बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोगों के पलायन को देखते हुए 4,096 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोमवार से ही सभी यूनिट्स में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है।

हल्दीबाड़ी के ग्रामीण परेश राय ने बताया कि हिंसा के बाद से उनके कई रिश्तेदार शरण मांग रहे हैं, लेकिन BSF जवान हर 50 मीटर पर तैनात हैं। वे किसी को आने नहीं दे रहे हैं। रोज 25-50 बांग्लादेशी गांव तक आकर आवाज लगाते हैं, लेकिन जवानों के ललकारते ही भाग जाते हैं।

यहां महानंदा नदी बॉर्डर है। इसमें 109 किमी में बाड़ नहीं है। लोग यहीं से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को भी 200 लोग सामने जमा हो गए थे। वो जवानों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। BSF की डेढ़ किमी अंदर तक तैनाती है।

स्थानीय राय कूपर सिनरेन ने बताया कि तीन दिन से घुसपैठ पूरी तरह बंद है। मेघालय में BSF के आईजी हरबक्श सिंह ढिल्लो के मुताबिक इस इलाके में नदी के उस पार जुट रहे बांग्लादेशियों को समझाकर सतर्क कर रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

मेहसाणा में फैक्ट्री में टैंक खोदते वक्त मिट्टी गिरी 7 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को टैंक खोद रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई। हादसे में...

सुप्रीम कोर्ट से सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को बड़ी राहत, बंधक मामले में हाईकोर्ट में चल रही कार्रवाई रद्द करने का आदेश दिया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सुप्रीम कोर्ट ने दो लड़कियों को बंधक बनाने के मामले में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन...

MUDA स्कैम- चेयरमैन ने इस्तीफा दिया:लेटर लिखा- किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कारणों के चलते कुर्सी छोड़ी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I मैसुरु अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) के चेयरमैन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी मारी गौड़ा ने...

बाल विवाह रोकथाम कानून के आड़े नहीं आ सकता कोई मजहबी पर्सनल लॉ, SC का बड़ा फैसला

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बाल विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को फैसला सुनाया। CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here