लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लोरीन गैस लीक, 5 की तबीयत बिगड़ी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि! लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर फ्लोरीन गैस लीक हो गई। गैस लीक होते ही अलार्म बजने लगा। वहां मौजूद CISF दरोगा एके सिंह समेत 5 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई।

इस दौरान आसपास के लोग घबरा गए। एयरपोर्ट प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई। प्रशासन ने NDRF और SDRF को बुलाया। टीम ने टर्मिनल-3 पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

एयरपोर्ट का 1.5 किमी का कार्गो एरिया खाली कराया। एहतियात के तौर पर टर्मिनल-3 पर लोगों की एंट्री बंद कर दी। 1 घंटे तक जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित नहीं हुआ।

फ्लाइट लखनऊ से गुवाहाटी जा रही थी। उसी दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर स्कैनिंग के दौरान मशीन से बीप की आवाज आने लगी। लकड़ी के बॉक्स में कैंसर रोधी दवाएं पैक थीं। जैसे ही कर्मचारियों ने बॉक्स खोला तेजी से फ्लोरिन गैस लीक हो गई।

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा- एयरपोर्ट के कार्गो डिपार्टमेंट में हर दिन फ्लोरिन आती-जाती रहती है। आज मात्रा ज्यादा होने की वजह से मशीन ने डिटेक्ट किया और अलार्म बजने लगा। एहतियान के तौर पर NDRF टीम को बुलाया गया।

SDRF के असिस्टेंट कमांडेंट मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया- हमें 9.55 बजे सूचना मिली। इसके बाद 11.40 बजे 25 जवानों की टीम पहुंची। मौके पर NDRF के 48 जवान ऑपरेशन में लगे थे। फिलहाल, स्थिति सामान्य हो गई। रिसाव के समय 5 लोग मौके पर मौजूद थे। वह भी सुरक्षित हैं। 1 घंटे तक ऑपरेशन चला।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए...

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: IMA ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 5 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों...

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...

गुजरात में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5000 करोड़ रुपये का कोकीन बरामद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के अंकलेश्वर के अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के गोडाउन से रविवार रात 518 किलो कोकीन जब्त...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here