नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, 14 की मौत, भारतीय यात्री बस में कुल 40 थे सवार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि / उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी है। 31 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फुट नीचे नदी में गिर गई। बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे। सभी नेपाल घूमने गए थे।

नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल (APF) के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन के लिए उड़ान भर चुका है।

गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

महाराष्ट्र से करीब 4 महीने पहले केसरवानी ट्रेवल्स की 3 बसों की नेपाल जाने के लिए बुकिंग हुई थी। तीनों बसें 20 अगस्त को नेपाल पहुंचीं। 29 अगस्त को बसों की वापसी होनी थी।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

प्राचीन गुरु गिरनारी महाराज के स्थान पर महाभोग महाआरती का हुआ आयोजन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल आड़े टेढ़े रास्ते से गुजर कर पहुंचते हैं भक्त.. बैरसिया- नगर...

बाल विवाह रोकथाम कानून के आड़े नहीं आ सकता कोई मजहबी पर्सनल लॉ, SC का बड़ा फैसला

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बाल विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को फैसला सुनाया। CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस...

पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के...

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here