योग के कई फायदे, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुधारने में मिलती है मदद

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । योग के कई फायदे होते हैं, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। सही तरीके से किए गए योगाभ्यास से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। वजन पर नियंत्रण, लचीलापन और ताकत आती है। वहीं मानसिक समस्याओं जैसे तनाव और चिंता, नींद की समस्या में भी सुधार होता है। योग इम्यूनिटी को मजबूत करता है और कई रोगों से दूर रखता है। हालांकि सेहत के लिए इतना असरदार होने के बावजूद क्या आप जानते हैं कि योग करते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। योगासन के दौरान उन सामान्य गलतियों से बचें जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है। अक्सर लोग योग क्रिया पर ध्यान देते हैं लेकिन आसपास के वातावरण पर ध्यान नहीं देते। जिस योगा मैट पर बैठकर आप अभ्यास करते हैं, वह अक्सर सस्ता और गंदा हो सकता है। सस्ते योगा मैट फिसलने लगते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा रहता है। वहीं गंदा योगा मैट कई रोगों का कारक बन सकता है। योग करने से पहले वार्म अप करना चाहिए। कई लोग सीधे कठिन आसनों का अभ्यास करने लगते हैं, जिसे मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। वार्मअप से शरीर लचीला होता है और मांसपेशियां योग के लिए तैयार होती हैं। योगाभ्यास में सांसों का सही संतुलन महत्वपूर्ण होता है। कई बार लोग योग करते समय सांस रोक लेते हैं या अनियमित तरीके से सांस लेते हैं, जिससे योग का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।  प्राणायाम और आसनों के दौरान सांस लेने और छोड़ने के सही तरीके पर ध्यान देना चाहिए।

- Advertisement -

Latest news

वन नेशन-वन इलेक्शन आखिर कैसे करेगा काम? क्या होगी इसकी रूपरेखा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

धरती से 700 किमी ऊपर अंतरिक्ष में अरबपति ने की स्पेसवॉक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के पोलारिस डॉन मिशन में 12 सितंबर को 2 एस्ट्रोनॉट्स ने पृथ्वी से करीब...

छात्राओ को सोशल मीडिया पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का मामला

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/ डुंगरिया बैरसिया बुधवार को हिंदू संगठन के सैकड़ो कार्य करता बैरासिया थाने पहुंचे और घेराब करते...

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव;जानिए चांदी की क्या हैं कीमतें

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि! सोने की कीमतों में आज यानी 17 सितंबर को मामूली बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के...

गरीब पात्र लोगों का केवाईसी कराने के बावजूद भी राशन कार्ड सूची से काटा गया नाम

राष्ट्र आजकल /प्रदीप बच्चन /बलिया यूपी बलिया( यूपी) मे नगर पंचायत के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने उप जिलाधिकारी निशांत...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here