hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल में सनसनीखेज सुसाइड का केस सामने आया 

तैयारियों के बीच रिश्ता टूटने से परेशान था युवक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित रतन कालोनी में एक युवक ने शादी टूटने से परेशान होकर एसिड पी लिया। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मामले में स्वजनों ने युवक की पूर्व मंगेतर और उसके स्वजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय लखन किरार चौक बाजार स्थित एक गारमेंट्स दुकान में सेल्समैन का काम करता था। उसकी शादी 10 जून को ब्यावरा निवासी युवती से तय हुई थी। परिवार ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं और रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। इसी बीच अचानक रिश्ता टूट गया, जिससे लखन मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

मृतक की बहन प्रियंका और जीजा आकाश सूर्यवंशी का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले लखन का रिश्ता विदिशा की एक युवती से तय हुआ था, जो बाद में टूट गया था। हाल ही में जब लखन की दूसरी जगह शादी तय हुई तो पूर्व मंगेतर और उसके स्वजनों ने उससे दोबारा संपर्क किया। आरोप है कि युवती की बहनों ने उसे लगातार फोन कर परेशान किया और विदिशा बुलाया। वहां एक कमरे में युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर उसकी तस्वीरें खींच ली गईंस्वजनों का आरोप है कि बाद में यही तस्वीरें युवक की होने वाली पत्नी के स्वजनों को भेज दी गईं और यह दावा किया गया कि लखन पहले से शादीशुदा है। तस्वीरें सामने आने के बाद लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। बहन प्रियंका के अनुसार शादी टूटने और विवादों के कारण लखन गहरे तनाव में था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − three =

Back to top button