मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध केस आया सामने, मरीज को अस्पताल में किया गया आइसोलेट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार (8 सितंबर) को बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि विदेश से भारत लौटे एक व्यक्ति को एमपॉक्स (MonkeyPox) के संदेह में अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

मंत्रालय ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है, फिलहाल उसकी हालत ठीक है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। प्रोटोकॉल के तहत व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कराई जा रही है।
मंत्रालय ने कहा है कि संदिग्ध व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है। इस मामले पर नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) नजर बनाए हुए है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। इसके बाद यह पहला मामला है।

केंद्र सरकार ने दुनिया में मंकीपॉक्स (Mpox) के बढ़ते मामलों के बीच 20 अगस्त को देश के सभी पोर्ट, एयरपोर्ट के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया था।

WHO ने मंकीपॉक्स को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया यह दो साल में दूसरी बार है, जब WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, मंकीपॉक्स की शुरुआत अफ्रीकी देश कांगो से हुई थी। अफ्रीका के दस देश इसकी गंभीर चपेट में हैं। इसके बाद ये तेजी से पड़ोसी देशों में फैली। आशंका है कि यह दुनिया के दूसरे देशों में भी फैल सकती है।

कोरोना की तरह यह विमान यात्रा और ट्रैवलिंग के दूसरे साधनों से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल रही है। WHO इसलिए भी चिंतित है क्योंकि मंकीपॉक्स के अलग-अलग प्रकोप में मृत्यु दर अलग-अलग देखी गई है। कई बार तो यह 10% से भी अधिक रही है।

क्या है मंकीपॉक्स मंकीपॉक्स चेचक जैसी एक वायरल बीमारी है। आमतौर इस वायरस से संक्रमण के ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह घातक हो सकता है। इसके चलते फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं और शरीर पर मवाद से भरे घाव हो जाते हैं। यह वायरस ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस फैमिली का ही मेंबर है, जो चेचक (स्मालपॉक्स) के लिए भी जिम्मेदार है।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

NPPA ने प्रमुख दवाइयों की कीमतें 50% बढ़ाई, इन बीमारियों के इलाज में होता है इस्तेमाल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 8 शेड्यूल दवाओं की मैक्सिमम प्राइस को बढ़ाने का फैसला किया...

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने किया विधि विधान से शस्त्र पूजन मुख्य अतिथियों ने कहा शस्त्र पूजन शौर्यता का प्रतीक

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मंडला के द्वारा भव्य शस्त्र पूजन का...

1 नवंबर से बदल जाएगा रेलवे से जुड़ा यह नियम, करोड़ों यात्रियों को होगा फायदा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से...

दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, अनिल विज समेत इन 13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ले ली है। सैनी राज्य के 19वें...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here