hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

बस नहीं रोकने की मामूली बात पर पाली रंजिश, किडनैप और मारपीट की गंभीर घटना

छह नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भिंड। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में बस न रोकने की मामूली बात को लेकर एक बस कंडक्टर के साथ किडनैप और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि आधा दर्जन बदमाशों ने कंडक्टर को कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरियादी गप्पन पुत्र सूबेदार सिंह तोमर निवासी छीमका गोहद से ग्वालियर चलने वाली एक निजी बस में कंडक्टर का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले संतोष सिंह भदौरिया ने बस रुकवाने का प्रयास किया था, लेकिन बस नहीं रुक सकी।

फरियादी का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और संभावित मार्गों पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस की हलचल देखकर आरोपी घबरा गए और कंडक्टर को नेशनल हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने गोहद चौराहा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 10 =

Back to top button