ओसामा बिन लादेन के बेटे को फ्रांस सरकार ने किया अपने देश में बैन

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I फ्रांस ने आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन के देश लौटने पर हमेशा के लिए रोक लगा दी है। BBC के मुताबिक फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रितेयू ने मंगलवार को इस आदेश पर दस्तखत किया। गृह मंत्री रितेयू ने कहा कि अब उमर बिन लादेन के फ्रांस लौटने की उम्मीद हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है।
रितेयू ने कहा कि उमर ने सोशल मीडिया पर आतंक को बढ़ावा देने से जुड़े पोस्ट किए थे। 43 साल का उमर फ्रांस के नॉरमंडी में 2016 से रह रहा था। उसने ब्रिटिश नागरिक जैना मोहम्मद अल-सबा (जेन फेलिक्स ब्राउन) से शादी की थी, जिसके बाद उसे फ्रांस में रहने की अनुमति मिली थी। यहां पर वह पेंटिंग कर अपना जीवन यापन करता था।

पिछले साल उमर ने पिता ओसामा बिन लादेन के जन्मदिन पर एक पोस्ट किया था। इमसें उसने पिता की तारीफ की थी। इसे आतंकवाद के समर्थन के तौर पर देखा गया था। इसके बाद उसका फ्रांस में रहने का परमिट दो साल के लिए रद्द कर दिया गया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ कतर चला गया था।

ओसामा का चौथा बेटा है उमर, अलकायदा कैंप में ट्रेनिंग भी ली थी उमर बिन लादेन का जन्म 1981 में सऊदी अरब में हुआ था। वह ओसामा का चौथा बेटा है। उमर बिन लादेन अपने पिता के साथ 1991 से लेकर 1996 तक सूडान में रहा था। इस दौरान उसे अलकायदा का अगला वारिस माना जाने लगा था।

2001 में पिता का साथ छोड़ने के बाद उमर ने माना था कि उसने अल-कायदा के ट्रेनिंग कैंपों में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। उमर ने कहा कि उसने अपने पिता का साथ इसलिए छोड़ा क्योंकि वह लोगों की हत्या नहीं करना चाहता था।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

डिलीवरी बॉय को ऑडी ने कुचला, मौत:CCTV से आरोपी की पहचान हुई

महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का नया मामला सामने आया है। मुंढवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास एक ऑडी कार...

महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव, 49 सीटों पर उपचुनाव; तारीखों से पहले देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव...

विजयादशमी पर RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में शनिवार को विजयादशमी के...

महिला समानता के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर जन चेतना रैली का आयोजन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/बैरसिया दिनांक 10/10/2024 को थाना गुनगा जिला भोपाल मे शा.स्कूल गुनगा बैरसिया पर थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here