hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल से 23 हजार से ज्यादा नशीले कफ सिरप की बोतलें जब्त,मुख्य आरोपित राहुल कुशवाहा गिरफ्तार

मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं, STF की पांच टीमें तलाश में जुटी हैं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपित राहुल कुशवाहा गिरफ्तार। विशेष न्यायाधीश मुकेश मलिक के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। एसटीएस ने मांगी पांच दिन की रिमांड। अब तक कुल बीस आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं । एटीएस ने पूर्व में गिरफ्तार छह आरोपितों से पूछताछ के लिए फिर से रिमांड मांगी है। न्यायालय ने रिमांड का आग्रह मंजूर कर लिया है।

यह कार्रवाई शुक्रवार को गांधी नगर के पटेल सिटी इलाके में पकड़ी गई लगभग 49,920 बोतल नशीले कफ सिरप की खेप के बाद की गई है। उस मामले में STF ने तीन नाबालिगों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्हीं से पूछताछ में मुबारकपुर के ठिकाने का खुलासा हुआ। STF अधिकारियों के मुताबिक गिरोह दिल्ली से ONREX और OFF-KUFF ब्रांड का कोडीनयुक्त कफ सिरप मंगवाता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक्सपायरी डेट और बैच नंबर छिपाने के लिए बोतलों के रैपर बदल देते थे, ताकि अवैध कारोबार का पता न चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − six =

Back to top button