कूलर में से आती है बदबू तो पानी में मिलाएं ये चीजें, खुशबू से महका देगा कमरा
आप भी आज ही अपनाइए यह तरीका

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | कूलर से बदबू आना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से लोग घर के लोगों के बीमार होने आशंका काफी बढ़ जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि कूलर के बदबू को कैसे दूर कर सकते हैं। भीषण गर्मी के मौसम में उमस और तपिश से बचने के लिए कूलर हमारा सबसे बड़ा सहारा होता है। मगर कई बार ऐसा होता है कि जैसे ही हम कूलर चालू करते हैं, उसमें से गंदे पानी, सीलन या सड़न की भयानक बदबू आने लगती है। यह बदबू पूरे कमरे में फैल जाती है, जिससे घर में बैठना तक मुश्किल होने लगता है।
कूलर की टंकी को अच्छी तरह साफ करने के बाद, उसमें ताजा पानी भरें। अब इस पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक नींबू का रस निचोड़कर मिला दें। बेकिंग सोडा पानी में पनपने वाले बैक्टीरिया और फंगस को जड़ से खत्म करता है, जबकि नींबू का रस गंदी बदबू को दूर करके पूरे कमरे में एक ताजगी भरी खुशबू फैला देता है। अगर बदबू बहुत ज्यादा आ रही है, तो दो-तीन कपूर की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें और उसे कूलर के पानी में डाल दें। इसके साथ ही एक मलमल के कपड़े में थोड़ी सी नीम की पत्तियां बांधकर टंकी में डाल दें। कपूर पानी को सुगंधित बनाएगा और नीम की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण कीड़े-मकोड़े और मच्छरों को पनपने नहीं देंगी।





