hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

ओजी 2′ का भी हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की अर्जुन दास ने 

 'दे कॉल हिम ओजी' में अर्जुन दास ने शानदार भूमिका निभाई

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | अभिनेता अर्जुन दास इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के पहले पार्ट में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन दास ने ‘ओजी 2’ का भी हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि अभी फिल्म की टीम की ओर से उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अभिनेता का कहना है कि अगर पवन कल्याण उन्हें बुलाते हैं, तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के फिल्म से जुड़ जाएंगे। आईएएनएस ने जब अर्जुन दास से पूछा कि क्या आप ‘ओजी 2’ का हिस्सा बनेंगे, इस पर अभिनेता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कहानी के हिसाब से मुझे फिल्म में होना चाहिए। पहले पार्ट में मेरे किरदार ने कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी और कहानी जिस मोड़ पर छोड़ी गई थी, उसे देखते हुए मैं मानता हूं कि आगे भी इसमें मेरे किरदार की जरूरत पड़ सकती है।’

अर्जुन दास ने आगे कहा, ‘फिलहाल फिल्म को लेकर शुरुआती स्तर पर ही चर्चा चल रही है। टीम ने अभी-अभी सीक्वल को लेकर बातचीत शुरू की है। कई चीजें तय होना बाकी हैं। लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी। कलाकारों और कहानी से जुड़ी कई जानकारियां आने वाले समय में सामने आएंगी।’ अभिनेता ने बातचीत के दौरान पवन कल्याण को लेकर कहा, ‘मैं अभी पवन कल्याण को ‘अन्ना’ कहकर बुलाता हूं, जिसका मतलब होता है बड़ा भाई। अगर अन्ना मुझे फोन करके बुलाएंगे, तो मैं जरूर फिल्म का हिस्सा बनूंगा। इस बारे में मेरे मन में कोई दूसरा विचार नहीं है। पवन कल्याण के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है।’

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Back to top button