जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी:दिल्ली में 19 ट्रेनें लेट, अयोध्या में स्कूल बंद

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं के कारण हिमाचल के तीन शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया। सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है।

इसके अलावा देश के 11 राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा भी देखने को मिला। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में विजिबिलिटी घटी। दिल्ली में धुंध के कारण 19 ट्रेनें लेट हुईं।

बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इटावा में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा। अयोध्या में ठंड के कारण 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। वहीं, 6ठवीं से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है।

पंजाब में भी शीतलहर के चलते सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। अमृतसर में सोमवार सुबह पारा 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि यहां अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

उधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट का दौर जारी है। MP के शहडोल में पारा 3.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, राजस्थान के भी 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here