सोने की कीमत में उछाल, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए नया रेट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 104 रुपए बढ़कर 79,449 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का दाम 79,345 रुपए प्रति दस ग्राम था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 875 रुपए बढ़कर होकर 91,075 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले ये 90,200 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

• दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,380 रुपए है।

• मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,230 रुपए है।

• कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 74,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 81,230 रुपए है।

• चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,230 रुपए है।

• चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,230 रुपए है।

• भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,280 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here