एक बार फिर से पुलिस व नक्सलियों के आमने-सामने होने से हुई मुठभेड़ में पुलिस को मिली सफलता

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि बालाघाट। नक्सल प्रभावित जिले के गढी थाना क्षेत्र अंतर्गत रौंदा के जंगल में एक बार फिर से पुलिस व नक्सलियों के आमने-सामने होने से हुई मुठभेड़ में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। यहां मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी मिल रही है। वहीं अन्य नक्सलियों के घायल होने पर पुलिस पार्टी जंगल में नक्सलियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रौंदा के जंगल में हाकफोर्स के जवान सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी पर घात लगाकर फायरिंग करना शुरु कर दिया। स्वयं को बचाते हुए सर्चिंग पार्टी ने जवाबी फायरिंग की तो तीन नक्सलियों को मार गिराने पर उन्हें सफलता हाथ लगी हैं। वहीं पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। स्वयं को बचाते हुए सर्चिंग पार्टी ने जवाबी फायरिंग की तो तीन नक्सलियों को मार गिराने पर उन्हें सफलता हाथ लगी हैं। वहीं पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। मुठभेड़ में मारी गई तीन महिला नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल व एक 303 राइफल व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की है। मुठभेड मे कुछ नक्सली घायल हुए है जो घने जंगल का फायदा उठा कर भाग गए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की इस कार्रवाई पर दी बधाई दी, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गई हैं। वहीं अन्य नक्सलियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 तक नक्सल प्रभावित जिलों से नक्सलियों को पूण रूप से कर देंगे सफाया।

- Advertisement -

Latest news

आज भी सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार (21 फरवरी) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बड़ा हादसा, टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश:18 घायल, तकनीकी खराबी बनी वजह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कनाडा के टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो...

एनएच 30 पर एक सड़क हादसे में 4लोगों की मौत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, मैहर। गुरुवार अलसुबह 3 बजे एनएच 30 पर एक सड़क हादसे में जहां 4लोगों की मौत हो गई है, वहीं...

निवास से शहपुरा मार्ग के बीच एनिकट के पास मिला संदिग्ध अवस्था में युवक का शव

परिजनो ने जताई हत्या की आशंका, घंटों किया मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंडला। जिले के निवास...

एक महिला ने वकील पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का लगाया आरोप, महिला ने पति से तलाक लेने के लिए सौंपा था केस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि इंदौर। एक महिला ने वकील देवेंद्र पेंडसे पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला ने पति...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here