राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार (21 फरवरी) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 541 रुपए गिरकर 85,979 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 86,520 रुपए पर था। बुधवार को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 945 रुपए गिरकर 96,844 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी का भाव 97,789 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
• दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
• मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए है।
• कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
• चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
• भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए है।
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,817 रुपए बढ़कर 85,979 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,827 रुपए बढ़कर 96,844 रुपए पर पहुंच गया है।