hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

कड़ाही पर जमे कालेपन को हटाते-हटाते हो गए परेशान, तो अपनाएं यह तरीके 

कास्टिक सोडा का घोल तैयार करें

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | भारतीय किचन में खाने में तेल और मसालों का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। इसके चलते किचन में गंदगी जमा होने के साथ ही बर्तनों पर भी कालापन जमने लगता है। ऐसे में अगर इन्हें समय-समय पर साफ न किया जाए, तो यह एक परत की तरह जमा हो जाता है। अगर आपके घर में भी किसी पुराने बर्तन या कड़ाही पर इस तरह की काली परत जम गई है और आपको समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे साफ करें, तो आप यहां बताए गए तरीके को अपना सकते हैं।

सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखकर अच्छी तरह गर्म करें। इसे तब तक गर्म करें, जब तक इसमें से हल्का धुआं निकलना शुरू न हो जाए। गर्म होने से जमी हुई स्केलिंग और कालापन ढीला पड़ने लगता है। कड़ाही गर्म होने के बाद उसे सावधानी से किसी बड़े बर्तन में रखें। अब किसी पुराने चाकू या दूसरी मजबूत चीज की मदद से ऊपर जमी हुई मोटी परत को खुरचकर निकाल लें। लगभग 5 से 7 मिनट तक ऐसा करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा कालापन निकल जाए एक बाल्टी में 7 से 8 लीटर गर्म पानी लें। इसमें 3 छोटे चम्मच कास्टिक सोडा डालें और किसी बर्तन की मदद से अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि कास्टिक सोडा को हाथ से बिल्कुल न छुएं। चाहें तो हाथों में ग्लव्स पहन लें।

अब कड़ाही को इस घोल में डालकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। इस दौरान कड़ाही पर जमा जिद्दी कालापन और चिकनाई धीरे-धीरे नरम होने लगेगी। कुछ देर बाद पानी का रंग भी बदलने लगेगा, जिससे पता चलेगा कि कड़ाही की गंदगी निकल रही है। 2 से 3 घंटे बाद कड़ाही को किसी चिमटे की मदद से बाहर निकाल के साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।अगर कड़ाही पर अब भी गंदगी मौजूद है, तो स्टील स्क्रबर, सैंडपेपर या किसी मजबूत स्क्रबर की मदद से कड़ाही को रगड़कर साफ करें। चाहें तो थोड़ा लिक्विड सोप और नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जिद्दी दाग हटाने में मदद मिल सकती

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 2 =

Back to top button