hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़भिलाई

ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी 

हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, कोरबा। शहर के व्यस्त ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे सोमवार दोपहर चबूतरे पर सो रहे हमाल राजेश महाराज की सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है। वह हमाली का काम करता था और खानाबदोश जीवन जी रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोमवार सुबह राजेश का उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल से किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

दोपहर करीब दो बजे राजेश ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान सुबह विवाद करने वाला आरोपित डंडा लेकर पहुंचा और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और सुबह हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 15 =

Back to top button