hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
करियरछत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

रोजगार मेला में होगी 1595 पदों पर सीधी भर्ती

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ /जगदलपुर। जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। रोजगार मेला सुबह 10.30 से शाम चार बजे तक शहर से तीन किलोमीटर दूर लाइवलीहुड कालेज आड़ावाल परिसर में किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र के 13 प्रमुख नियोजकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1595 रिक्त पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें 10 वीं, 12 वीं, स्नातक (ग्रेजुएट) के साथ-साथ डिप्लोमा इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले सभी आवेदक भाग ले सकते हैं।

मेले में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बीमा सखी, टेक्नीशियन, ऑफिस ब्वाय, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनिंग आफिसर, लीगल एडवाइजर, वेल्डर, फायरमैन, नर्सिंग असिस्टेंट, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, होम केयर टेकर, बेबी सीटर, रिलेशनशिप मैनेजर, टेलीकालर, कुक, वेटर, डाटा एंट्री आपरेटर और मैकेनिक आदि पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद और काम के अनुसार सात हजार से लेकर 28 हजार रुपये प्रति मासिक तक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Back to top button