hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending

अब टेलीग्राम एप पर फ्री पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज नहीं मिल पाएंगी:सरकार बोली- 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट हटाएं

अब टेलीग्राम एप पर फ्री पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज नहीं मिल पाएंगी। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम से फिल्मों और OTT कंटेंट के पायरेटेड वर्जन देने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज कंपनी को नोटिस भेजा। मंत्रालय ने कहा कि टेलीग्राम अगले 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट पर लिए एक्शन की रिपोर्ट सौंपे। एप को 3 दिन में सरकार का दूसरा नोटिस मिला है। इससे पहले टेलीग्राम को 2 जुलाई को एक नोटिस भेजा गया था, जिसमें आईटी मिनिस्ट्री ने यूजरनेम फीचर और यूजर्स की प्राइवेसी पर सवाल पूछे थे।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने टेलीग्राम से कहा कि आप एक्शन लेने के लिए शिकायतों का इंतजार न करें। पायरेटेड कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म पर आने से रोकने के लिए पुख्ता सिस्टम बनाएं। आपका सुस्त रवैया इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के नियम और शर्तों को पूरा नहीं करता है।

सरकार ने कंपनी को बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चैनलों, ग्रुप्स, बॉट्स, अकाउंट्स, एडमिनिस्ट्रेटर और उनसे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया है।

पहले भी पायरेसी कंटेंट फैलाने वाले 3000 से ज्यादा टेलीग्राम चैनलों पर कार्रवाई हो चुकी है। सरकार ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसा कंटेंट मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

नीट पेपर लीक के बाद भी टेलीग्राम पर बैन लगा था

इससे पहले जून में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की सिफारिश पर सरकार ने पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर 16 जून से 22 जून तक बैन लगा दिया था। इसके अलावा, 21 जून को हुई NEET 2026 की दोबारा परीक्षा को देखते हुए सरकार ने टेलीग्राम को 30 जून तक अपना ‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर बंद रखने का भी आदेश दिया था।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 8 =

Back to top button