hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

शहर में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान जारी

झोलाछाप डॉक्टरों के ठिकानों को किया गया बंद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी सहित अन्य डिग्री से मरीजों का एलोपैथी इलाज किया जा रहा है। शनिवार को अर्बन ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ. दिव्यानी अहरवाल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से ओम साईं क्लिनिक को सील किया गया। उक्त क्लिनिक का संचालन कमल गुर्जर द्वारा किया जा रहा था। इनके पास इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की डिग्री है। इन्हें पूर्व में 20 मई और 20 जून को क्लिनिक बंद करने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन निर्देशों की अवहेलना करते हुए क्लिनिक का संचालन निरंतर जारी रखा गया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक में एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जाना पाया गया। इसपर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार अभिषेक नगर, मुसाखेड़ी स्थित दिनेश गुर्जर के संजीवनी क्लीनिक को भी सील किया गया। क्लीनिक को पूर्व में भी बिना वैध चिकित्सकीय अर्हता एवं आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों के संचालन किए जाने के कारण बंद करने के निर्देश दिए गए थे। सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि यह कार्रवाई आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। बिना वैधानिक अनुमति अथवा निर्धारित चिकित्सकीय अर्हता के चिकित्सा व्यवसाय का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

Back to top button