सर्दी और जुकाम की समस्या कहीं कॉविड-19 की गंभीर बीमारी तो नही
कॉविड फ्लू और सामान्य सर्दी की पहचान जांच द्वारा की जाती है

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। ठंड के मौसम में आमतौर पर लोगों को सर्दी और जुखाम की समस्या रहती है, लेकिन कई बार यह समस्या गंभीर होती है और हम इसे नॉर्मल मानकर इग्नोर कर देते हैं., कोविड-19 और सामान्य सर्दी, तीनों ही सांस से जुड़ी बीमारियां हैं. इनके कई लक्षण एक-जैसे होते हैं, इसलिए सिर्फ महसूस करने भर से फर्क करना मुश्किल हो जाता है. कोविड की सही पहचान तो जांच से ही होती है, लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं जिनसे इन तीनों में फर्क समझा जा सकता है. चलिए आपको समझाते हैं कि कोविड, फ्लू और सामान्य सर्दी में क्या अंतर होता है और इनकी पहचान कैसे की जाती है. इसके साथ ही यह भी बताते हैं कि इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है. सामान्य सर्दी के लक्षण।

सर्दी की शुरुआत आमतौर पर गले में हल्की खराश, नाक बहने और छींक आने से होती है. 1 से 2 दिन में लक्षण साफ दिखने लगते हैं. सर्दी में बुखार आमतौर पर नहीं होता और अगर होता भी है तो बहुत हल्का. शरीर दर्द और ज्यादा थकान भी कम ही होती है. अधिकतर मामलों में सर्दी 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाती है. खांसी और नाक बंद रहने की समस्या थोड़ी देर तक बनी रह सकती है. सामान्य सर्दी से सांस लेने में दिक्कत या फेफड़ों में गंभीर इंफेक्शन नहीं होता. हां, दमा के मरीजों में घरघराहट हो सकती है. फ्लू बहुत तेजी से हमला करता है. अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, सूखी खांसी और तेज बदन दर्द शुरू हो जाता है. फ्लू में थकान और मांसपेशियों का दर्द इतना ज्यादा हो सकता है कि व्यक्ति खुद को बेहद कमजोर महसूस करता है. शुरुआती 3 से 4 दिनों में तेज बुखार आम है. इसके साथ गले में दर्द, नाक बहना या बंद होना हो सकता है. बच्चों में उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं. फ्लू गंभीर रूप ले सकता है और निमोनिया जैसी परेशानी पैदा कर सकता है. बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ सकता है.कैसा महसूस होता है फर्क।
सर्दी धीरे-धीरे होती है और हल्की रहती है, ज्यादा असर नाक और गले तक सीमित रहता है.कोविड सर्दी और फ्लू दोनों जैसा लग सकता है, लेकिन इसमें ज्यादा थकान, सिरदर्द और कभी-कभी सांस की दिक्कत भी हो सकती है. खुद को कैसे बचाएं मास्क पहनें, इससे हवा में मौजूद प्रदूषण और वायरस दोनों से बचाव होता है.बस, ट्रेन या यात्रा के दौरान बीमार दिखने वाले लोगों से दूरी रखें.पौष्टिक आहार लें, ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे और शरीर इंफेक्शन से बेहतर तरीके से लड़ सके.।




