hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी हिरासत में

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज, मामले की जांच जारी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात घर लौटते समय तीन युवकों ने उसे खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार शाम खेत की जोताई का पैसा देने गई थी। देर रात वह अकेले पैदल घर लौट रही थी। शिकायत के अनुसार रास्ते में शराब के नशे में मिले तीन युवकों ने उसे पकड़कर सड़क किनारे खेत में ले गए। वहां उसकी साड़ी से हाथ-पैर बांधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपितों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित मौके से फरार हो गए। डायल-112 की टीम ने महिला को मुक्त कराया। महिला ने पुलिस को तीनों आरोपितों की पहचान बताई, क्योंकि वे उसी गांव के रहने वाले हैं। रविवार को फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। महिला पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से विस्तृत पूछताछ भी की।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर आरोपितों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया। रविवार शाम तक तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अभी आरोपितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है और वहां शराबखोरी भी होती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − two =

Back to top button