hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोड़ेनार थाने की महिला प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, जगदलपुर/बस्तर। बस्तर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रधान आरक्षक पर ट्रैक्टर के जब्ती दस्तावेज देने और वाहन को सुपुर्दनामा पर छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को जाल बिछाकर कार्रवाई की। एसीबी के अनुसार ग्राम कोड़ेनार, बास्तानार निवासी बंगालू यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने खेती के लिए अपने नाम पर आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक CG 17 KY 1023) खरीदा था। ट्रैक्टर को उसने घरेलू कार्य के लिए ग्राम बड़े काल्लूर निवासी बुधराम को दिया था।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर गुरुवार 23 जुलाई 2026 को ट्रैप की कार्रवाई की गई। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आरोपी प्रधान आरक्षक को 10 हजार रुपये देने पहुंचा। जैसे ही पिलेश्वरी साहू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + nineteen =

Back to top button