hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद:आगजनी, पथराव के बाद फायरिंग

नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर रविवार को शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया है। दो लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय सीमा से सटे सुनसरी और सिराहा जिलों के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

रविवार को कांवड़ यात्रा से शुरू हुआ विवाद

रविवार को कांवड़िये कोसी बैराज से जल लेकर आ रहे थे। इस दौरान डीजे और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर दूसरे समुदाय ने आपत्ति जताई। बहस से शुरू हुआ मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर में दोनों समुदायों के लोग हथियार लेकर पहुंच गए। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। गुरुवार को पूरे तराई-मधेश क्षेत्र में प्रदर्शन हुए।

पुलिस ने हवाई फायरिंग की, हिंसा नहीं रुकी, तो गोली चलाई

पथराव में एक इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, भीड़ पर पहले काबू पाने की कोशिश की गई। एक पुलिस अधिकारी ने तीन हवाई फायर भी किए, लेकिन हिंसा नहीं रुकी। इसके बाद रात करीब 10:45 बजे पुलिस ने गोली चलाई।

गोली लगने से ओम प्रकाश मेहता की मौत हो गई। कई अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए। बाद में इलाज के दौरान जयप्रकाश मेहता की भी मौत हो गई, जिससे इस घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =

Back to top button