hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

आरक्षक सुनील यादव के अनोखे करतब ने आईजी को किया हैरान

3.22 करोड़ रुपये की लागत से बने नए आईजी कार्यालय का लोकार्पण

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना शुक्रवार को रिटायर हो गए। रिटायरमेंट वाले दिन उन्होंने नए आईजी कार्यालय का फीता काटा। 3.22 करोड़ रुपये की लागत से बना नया कार्यालय आईजी सक्सेना ने लोकार्पित करने के बाद स्टाफ के सुपुर्द किया। इस अवसर पर आईजी को उनके कार्यालय में पदस्थ आरक्षक सुनील यादव द्वारा अनोखी विदाई दी गई। सुनील पहलवानी करते हैं। वह अपने दांत से ट्रैक्टर, ट्रक खींचने जैसे रिकॉर्ड बना चुके हैं। आईजी शाम को जब काम पूरा करने के बाद जा रहे थे तो स्टाफ ने उन्हें गाड़ी में बैठाया।

विदाई अवसर पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से उन्होने, कहा कि नई ऊर्जा के साथ पूरी ईमानदारी से विभाग के काम को करें। आईजी कुछ देर नए कार्यालय में अपने चैंबर में बैठे। इसके बाद एसएसपी कार्यालय के सामने स्थित पुराने कार्यालय में ही दिनभर बैठकर काम किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि आम जन को नवीन आईजी कार्यालय के यहां आने से लाभ होगा। अब उनके पुराने कार्यालय में डीआईजी कार्यालय शिफ्ट होगा। इससे आईजी, डीआईजी एवं एसएसपी तीनों पुलिस अधिकारियों के कार्यालय आसपास होंगे। रिटायरमेंट के पहले भी दिनभर काम करते रहे आईजी आइजी अरविंद सक्सेना रिटायरमेंट के पहले भी पूरे दिन काम करते रहे। वह नए कार्यालय में कुछ देर बैठे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 2 =

Back to top button