hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

कार और नकदी के लिए नवविवाहिता को किया था प्रताड़ित

ग्वालियर पुलिस ने भिंड में दबिश देकर किया गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। दहेज प्रताड़ना के मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे पिता-पुत्र को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गुजरात के विभिन्न शहरों में पहचान बदलकर रह रहे थे। उनकी गिरफ्तारी में एक पारिवारिक कार्यक्रम का कार्ड महत्वपूर्ण सुराग साबित हुआ। महिला सुरक्षा डीएसपी शिखा सोनी ने बताया कि नवविवाहिता की शिकायत पर उसके पति मंगल सिंह उर्फ पुतुआ राजावत और ससुर सुरेश सिंह राजावत के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों ने दहेज में कार और नकदी की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था।

जमानत मिलने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पिछले आठ वर्षों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वे हर बार बच निकलते थे। पुलिस टीम पिछले चार दिनों से गुजरात में थी। हाल ही में एक पारिवारिक कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड मिलने पर पुलिस ने भिंड में दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस से बचने के लिए हर कुछ महीने में अपना ठिकाना बदलते थे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि फरारी के दौरान किन-किन लोगों ने उनकी मदद की। पुलिस मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 9 =

Back to top button