hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरजबलपुरमध्यप्रदेश

पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद, पत्नी को हंसिये से काटा, फिर पति ने खुद का गला रेता

बोल नहीं पाया तो कागज पर लिखे आरोप

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि छतरपुर। पत्नी के चरित्र पर शक और कथित साजिश के संदेह ने एक परिवार को खून से रंग दिया। छतरपुर जिले के बंसिया थाना क्षेत्र की नेहरा ग्राम पंचायत के मोतीपुरवा गांव में रविवार देर रात एक पति ने हंसिये से पत्नी के गले और शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में घायल पति को ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उसका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बंसिया थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय राजाबाबू केवट की शादी पन्ना जिले के मुहाना गांव निवासी सियाप्यारी से करीब 13 वर्ष पहले हुई थी। रविवार को राजाबाबू पत्नी को उसकी मायके से विदा कराकर मोतीपुरवा स्थित घर लेकर आया था। रात करीब दो बजे दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोप है कि राजा बाबू ने घर में रखे हंसिये से सियाप्यारी के गले और शरीर पर कई वार किए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्वजनों ने राजा बाबू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया। बंसिया पुलिस ने घटनास्थल से हंसिया जब्त कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और स्वजन व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पत्नी की हत्या के बाद राजाबाबू ने उसी हंसिये से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। गर्दन में गंभीर चोट होने के कारण वह पुलिस से बोलने की स्थिति में नहीं था। पूछताछ के दौरान उसने पेन और कागज मांगा और लिखकर अपनी बात बताई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 14 =

Back to top button